Home उत्तर प्रदेश रजनी पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र:बस्ती में बूथ...

रजनी पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र:बस्ती में बूथ सत्यापन कार्य की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश

0
12


बस्ती में भाजपा की मंडल सत्यापन और दौरे की योजना के तहत आज नगर पालिका क्षेत्र के पठान टोला, पुरानी बस्ती में बूथ सत्यापन का काम किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री और मंडल सत्यापन प्रभारी रजनी पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। रजनी पांडे ने बताया कि बूथ संगठन भाजपा का सबसे मजबूत हिस्सा है। हर कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका संगठन की सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन का काम पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से पूरा किया जाए। कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा तालमेल बनाया जाए और संगठन की गतिविधियों को हर बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उनके दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा भर गई। इस मौके पर मंडल सत्यापन प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक दिशा-निर्देश दिए। तारकनाथ जायसवाल, सभासद रमेश कुमार गुप्ता और दिव्य प्रकाश सहित शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता वहां मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here