Home उत्तर प्रदेश सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर भी बिना:नौतनवा में मरीज...

सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर भी बिना:नौतनवा में मरीज की मौत के बाद हंगामा, पैथोलॉजी भी बिना रजिस्ट्रेशन; CMO ने जांच टीम बनाई

0
7


नौतनवा के खनुआ तिराहा स्थित अनन्या हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ था। इस मामले में अब एक और खुलासा हुआ है। अस्पताल में पैथोलॉजी सेंटर पहले से ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था, अब पता चला है कि यहां का मेडिकल स्टोर भी पंजीकृत नहीं है। अनन्या अस्पताल के मैनेजर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मेडिकल स्टोर का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में जरूरत के हिसाब से समय-समय पर डॉक्टर बुलाए जाते हैं। मरीजों को आकर्षित करने के लिए अस्पताल के बाहर एक बोर्ड लगाया गया है। इस पर नेपाल और भारत के कई नामी-गिरामी डॉक्टरों के नाम लिखे हैं। ‘सिद्धार्थनगर में तैनात सरकारी डॉक्टर नौतनवा में चला रहे निजी अस्पताल’ शीर्षक से अमर उजाला अखबार में खबर छपने के बाद सीएमओ ने इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने अनन्या हॉस्पिटल की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। इस टीम में नोडल अधिकारी निजी अस्पताल डॉ. वीरेंद्र आर्या, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया और अधीक्षक सीएचसी रतनपुर डॉ. सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल और उसके संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here