अनुराग जायसवाल | घुघली, महराजगंज20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घुघली नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुभाष चौक पर बने पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई।
यहां पिछले 23 सालों से जन्माष्टमी पर प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। पंडाल को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था।
त्योहार के दौरान नगर में कई बच्चे कान्हा की पोशाक में नजर आए। वहीं, बच्चियों ने राधा का रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में शंख, घंटे और घड़ियाल बजने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए।
पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। अलग-अलग मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन होते रहे। इस त्योहार को लेकर नगर के लोगों में काफी उत्साह था।

































