
बलरामपुर जिले के बूधीपुर क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हनुमानगढ़ी मंदिर सुगौव्वा, नया नगर मंदिर, बैरिया मंदिर और तुर्कनजोत मंदिर समेत कई जगहों पर खास आयोजन हुए। यहां सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन भी किए गए। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान किया और भगवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कई जगहों पर मनोरंजन के कार्यक्रम भी हुए, जिसका लोगों ने आनंद लिया।
































