
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मैनिहवा और आंगनवाड़ी केंद्र मैनिहवा में एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए और शिक्षकों के प्रति सम्मान जताया। इस मौके पर विधायक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें श्री चंद्र प्रकाश वर्मा, श्री विश्वनाथ द्विवेदी और श्री पांडेय शामिल थे। आंगनवाड़ी केंद्र पर कुमारी रीना सोनी को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने गांव के बच्चों को शिक्षा और मार्गदर्शन देने में योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने इस सम्मान को शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छा कदम बताया।
Home उत्तर प्रदेश तुलसीपुर में शिक्षक-दिवस पर शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान:विधायक कार्यक्रम में...
































