
पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ललाइन पैसिया ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर दुर्गा मंदिर के पास से हुई। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर पुलिस ने विशुनपुर कुर्थिया निवासी अशोक पुत्र गोरख के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही पुरंदरपुर पुलिस टीम ने शनिवार को एक खास मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी अशोक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि महिला और बाल अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अमन सिंह और सुनील कुमार मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:ललाइन पैसिया ओवर ब्रिज के...
































