Home उत्तर प्रदेश बस्ती में सड़क के बीच बनी नाली, ढक्कन टूटे:ग्रामीण चोटिल हो रहे,...

बस्ती में सड़क के बीच बनी नाली, ढक्कन टूटे:ग्रामीण चोटिल हो रहे, आवागमन पर असर; प्रधान ने मांगा अलग बजट

0
2


बस्ती जिले की बनकटी ग्राम पंचायत के दतुआ खोर ऊफ वैदुखोर गांव में सड़क के बीचों-बीच एक नाली बनाई गई है। नाली बनने के बाद सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली के चैंबर पर लगे ढक्कनों से सरिया बाहर निकल रही है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ हो जाता है, जिससे चलना मुश्किल होता है। नाली बनने के बाद उस पर सीसी निर्माण भी नहीं हुआ है। इस अधूरे काम से ग्रामीण परेशान हैं। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी अर्जुन वरुण से बात करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि वे प्रधान से बात कर रहे हैं और जल्द ही काम पूरा करवा दिया जाएगा। वहीं, ग्राम प्रधान से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस काम के लिए उन्हें अलग से बजट दिया जाए, तभी वे इसे करवाएंगे। जब जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी मौके पर जाकर काम देखने के बजाय ऑफिस में बैठकर ही काम पूरा कर देते हैं। इसमें कहीं न कहीं विभाग की गड़बड़ी नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार विकास के लिए बजट देती है, लेकिन इस तरह के अधूरे काम से सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है। एक बार सीसी सड़क बनने के बाद लगभग 10 साल तक सरकार दोबारा बजट नहीं देती है। ग्रामीणों ने बड़े अधिकारियों से इस मामले की जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here