Home उत्तर प्रदेश सेखुई में जन्माष्टमी पर भगवती जागरण का आयोजन:भजन गायकों ने दीं प्रस्तुतियां,...

सेखुई में जन्माष्टमी पर भगवती जागरण का आयोजन:भजन गायकों ने दीं प्रस्तुतियां, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

0
4


मिठौरा क्षेत्र के सेखुई गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति ने जन्माष्टमी के दिन भगवती जागरण का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। भजन गायक पवन राज ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया। शिवम तिवारी ने अपने लोकप्रिय भजन से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अजीत जी, अरविंद और प्रिंस पांडेय ने भी कई भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक समां बांधा। जागरण के दौरान श्री राधा-कृष्ण समेत कई धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों को खूब पसंद आईं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और देर रात तक भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए भक्तिमय माहौल में डूबे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here