Home उत्तर प्रदेश रुधौली में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोर की मौत:पैर में फुंसी...

रुधौली में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोर की मौत:पैर में फुंसी का इलाज कराने आया था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

0
11


रुधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज में एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुधौली थाना क्षेत्र के निवारबार का रहने वाला 13 साल का प्रशांत उर्फ रवि अपनी मां लीलावती के साथ रक्षाबंधन पर रुधौली के तिगोड़िया में अपने नाना मेहीलाल के घर आया था। मां लीलावती ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद वह घर लौट गई थीं, लेकिन प्रशांत वहीं रुका हुआ था। उसके पैर में छोटी-छोटी फुंसियां और खुजली हो गई थी। इसे दिखाने के लिए शुक्रवार को उसे नसीबगंज चौराहे पर स्थित एक बंगाली डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने अपने सहयोगी स्टाफ की मदद से उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही प्रशांत को अचानक उल्टी और चक्कर आने लगे। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी रुधौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही अभी तक परिजन द्वारा किसी के विरुद्ध तहरीर व आरोप नही लगाया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here