Home उत्तर प्रदेश 12महीने से सैलरी नहीं मिलने पर धरने पर बैठे डॉक्टर:सीएचसी अधीक्षक ने...

12महीने से सैलरी नहीं मिलने पर धरने पर बैठे डॉक्टर:सीएचसी अधीक्षक ने 4 महीने की सैलरी तुरंत दिलाने का आश्वासन दिया, बाकी 10 दिन में मिलेगी

0
0


बहराइच जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम पाल सिंह ने 12 महीने से सैलरी नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। डॉक्टर के धरने पर बैठने की खबर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा के अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचे और धरने पर बैठे डॉ. आरपी सिंह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की चार महीने की सैलरी दिलाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई है। बाकी बकाया सैलरी करीब 10 दिन में उनके खाते में भेजने का आश्वासन दिया गया है। आश्वासन के बाद खत्म किया धरना डॉ. आरपी सिंह सुबह 8 बजे से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा था कि पूरी सैलरी मिलने तक धरना जारी रखेंगे। हालांकि, धरने के दौरान वे अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज भी करते रहे। अधीक्षक के आश्वासन के बाद डॉ. आरपी सिंह ने धरना खत्म कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि चार महीने की सैलरी जल्द दिलाने और शेष भुगतान करीब 10 दिन में किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here