Home देश घर से बाहर निकलने से पहले जेब में इलायची रखने के फायदे...

घर से बाहर निकलने से पहले जेब में इलायची रखने के फायदे जानते हैं आप? इंटरव्यू देने वाले तो जरूर रखें

0
0
News Desk

इलायची का इस्तेमाल आपने चाय, मिठाई और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए तो जरूर किया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय परंपराओं में इस छोटी-सी मसालेदार फली को केवल किचन की चीज नहीं माना गया है? वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं में इलायची को सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि कुछ लोग घर से बाहर निकलते समय जेब या पर्स में इलायची की कुछ फलियां रखने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जिस काम के लिए आप जाते हैं, वह भी पूरा हो जाता है…

ज्योतिष में इलायची का संबंध
वास्तु और वैदिक परंपराओं में इलायची को सात्त्विक मसालों में शामिल माना जाता है. मान्यता है कि इसकी सुगंध और प्रकृति वातावरण में सकारात्मकता बढ़ाने में सहायक होती है. ज्योतिषीय मान्यताओं में इलायची का संबंध शुक्र और बुध ग्रह से बताया जाता है. शुक्र को सुख-सुविधा, आकर्षण और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, संवाद और विवेक से जुड़ा ग्रह है. इसी कारण इलायची को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और बेहतर संवाद से जोड़कर देखा जाता है.

घर से निकलने से पहले जेब में क्यों रखें इलायची?
मान्यता है कि बाहर जाते समय जेब में इलायची की कुछ फलियां रखना शुभ माना जाता है. इसे एक तरह के छोटे-से सुरक्षात्मक उपाय के रूप में देखा जाता है. धार्मिक और ज्योतिषीय विश्वासों के अनुसार, इलायची नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और मन को शांत रखने में मदद कर सकती है. कुछ मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि इलायची साथ रखने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह लोगों से अधिक सहजता से बातचीत कर पाता है. खासकर किसी महत्वपूर्ण मुलाकात, इंटरव्यू, यात्रा या व्यापारिक काम पर जाते समय इसे शुभ संकेत के तौर पर रखा जाता है.

राहु-केतु से भी जोड़ी जाती है यह मान्यता
ज्योतिष में राहु-केतु को भ्रम, अनिश्चितता और मानसिक उलझनों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इलायची की सकारात्मक ऊर्जा इन नकारात्मक प्रभावों को संतुलित करने में सहायक हो सकती है. साथ ही जेब या पर्स में इलायची रखने से राहु केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और भ्रम की स्थिति भी दूर रहती है.

कैसे रखें इलायची?
घर से निकलने से पहले 2 या 3 हरी इलायची की फलियां साफ करके अपनी जेब या पर्स में रख सकते हैं. मान्यता के अनुसार इसे किसी शुभ कार्य के लिए जाते समय रखना विशेष लाभकारी माना जाता है. दिन समाप्त होने के बाद इलायची को बदल देना या उसका सामान्य रूप से इस्तेमाल कर लेना बेहतर माना जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here