
बाबा राम प्रकाश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सजावट और जन्मोत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रही। देर शाम से ही लोग झांकी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। पूरे परिसर में श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। जन्माष्टमी पर मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
































