Home उत्तर प्रदेश दीकौली के रास्ते पर बह रही खुली नाली:दुर्गंध और मच्छरों से ग्रामीण...

दीकौली के रास्ते पर बह रही खुली नाली:दुर्गंध और मच्छरों से ग्रामीण परेशान, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा

0
0


श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक के दीकौली गांव में एक रास्ते पर खुली नाली बह रही है। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र में आता है। रास्ते के संकरा होने और नाली के खुले होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नाली से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। और छोटे – छोटे बच्चे काफी प्रभावित होते है बच्चों को नाली मे गिरने की सम्भावना बनी रहती है जिससे कभी – कभी बच्चों को चोट भी लग सकती है स्थानीय लोगों को डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी छन्नू, राजन, अंकित और सूरज ने बताया कि इस समस्या के कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here