Home उत्तर प्रदेश Barwa Khurd Health Center Waterlogging

Barwa Khurd Health Center Waterlogging

0
6

अनुराग जायसवाल | घुघली(महाराजगंज), महराजगंज59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बरवा खुर्द आरोग्य मंदिर के सामने जलजमाव। - Dainik Bhaskar

बरवा खुर्द आरोग्य मंदिर के सामने जलजमाव।

घुघली विकास खंड के बरवा खुर्द गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामने जलजमाव की समस्या है। इसके साथ ही मंदिर के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां और झाड़-झंखाड़ उग गए हैं।

लंबे समय से पानी जमा रहने और गंदगी के कारण यहां मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। आरोग्य मंदिर में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन इस जलभराव व झाड़ियों को देखकर संक्रामक बीमारियों की आशंका से परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के सामने ऐसी स्थिति परेशानी का कारण है। लोगों को आशंका है कि जमा पानी में मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा हो सकता है।

ग्रामीण नागेश्वर भोला रितेश ने संबंधित विभाग से तुरंत जलनिकासी कराने और आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here