बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के ऊंची गांव के पास प्राचीन बाबा निहाल दास धाम है। यह श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर मंगलवार हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में मेले का आयोजन भी होता है। श्रद्धालु बाबा निहाल दास को प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से दर्शन और पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही आस्था हर मंगलवार लोगों को यहां खींच लाती है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में प्रसाद, पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामानों की दुकानें लगती हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ खरीदारी भी करते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को रोजगार मिलता है। मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे विक्रम सिंह, रवि सिंह, महंत नागा गिरजेश दास सिंह, महेंद्र प्रजापति, पानी निषाद और अनिल निषाद ने बताया। उन्होंने कहा कि बाबा निहाल दास के धाम में भक्तों की अटूट आस्था है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के चलते हर मंगलवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं। धाम में मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। दिनभर मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहता है।
जहरीली शराब कांड को लेकर सीएम से जीतू पटवारी ने की...
“मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं है, निलंबन न्याय नहीं है और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं है”
भोपाल, 8 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के...






































