बस्ती में पोखरा बाजार से गोटवा बाजार तक बन रही सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पुरानी सड़क तोड़कर गिट्टियां बिछाई गईं, लेकिन करीब एक महीने से काम इसी हालत में है। नियमित पानी का छिड़काव नहीं हो रहा और गिट्टियों को ठीक से दबाया भी नहीं गया है। स्थानीय निवासी गोला सिंह ने बताया कि यह जरूरी मार्ग है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों से दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही है। अखिलेश ने कहा कि सड़क तोड़ने के बाद गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई हैं। उनके मुताबिक, यहां छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय व्यापारी सुनील सेठ ने बताया कि सड़क की गिट्टियों से दिनभर धूल उड़ती है। इससे दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है और कारोबार पर असर पड़ रहा है। विवेक ने कहा कि ठंड शुरू हो गई है और सुबह-शाम कोहरा पड़ने लगा है। कोहरे में वाहन चालकों को सड़क साफ नहीं दिखती, ऐसे में बिखरी गिट्टियों से खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। पोखरा बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इसी मार्ग से हजारों स्कूली बच्चे रोज गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की मौजूदा हालत से बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
पोखरा-गोटवा मार्ग पर गिट्टियां बिछाकर काम छोड़ा:बस्ती में करीब एक महीने से सड़क अधूरी, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















