महराजगंज में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे का निचलौल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने महराजगंज जिले की मुख्य समस्याओं को उठाते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा की सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सिसवा को तहसील का दर्जा देने की मांग जिला अध्यक्ष ने सिसवा को तहसील का दर्जा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित है। सिसवा को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कामकाज में सहूलियत होगी और उन्हें जरूरी कार्यों के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। समस्याएं हल नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही संगठन को मजबूत कर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› विक्रमजोत में गरीब महिला टूटे छप्पर में रहने को मजबूर:चार बच्चों के साथ पन्नी तानकर काट रही जिंदगी, प्रधान से भी नहीं मिली मदद › सेमरौना-जलालपुर संपर्क मार्ग बदहाल:ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, अब तक सुनवाई नहीं हुई › समूह की सुनीता गाजर-सब्जी उगाकर चला रहीं घर:पनियरा के हरखपुरा में आजीविका मिशन की बैठक, महिलाओं को मिला प्रोत्साहन › यूपी कैबिनेट:बदलेगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, उज्जवला लाभार्थियों को अब दो सिलेंडर; जानिए सभी बड़े फैसले – Up Cabinet: Jewar Airport To Be Renamed, Ujjwala Beneficiaries To Now Get Two Cylinders; Know All The Major De“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















