Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आपदा से बचाव में स्काउट गाइड की भूमिका अहम:दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में...

आपदा से बचाव में स्काउट गाइड की भूमिका अहम:दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में शिविर समापन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बच्चों को किया प्रेरित


दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में भारत स्काउट गाइड्स के प्रथम/द्वितीय सोपान शिविर का समापन हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट गाइड आपदा से बचाव में अहम भूमिका निभाएगा। स्काउट अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार गुप्त ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मुख्य अतिथि संजय कुमार मिश्र ने बच्चों को समाज सेवा, आपदा प्रबंधन, अनुशासन व सहयोग की भावना विकसित करने को प्रेरित किया। महेंद्र कुमार सिंह और सपना सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। सपना सिंह ने स्काउटिंग शिक्षा को अनिवार्य बताया। स्काउट शिक्षक उमेश कुमार व कुमारी रिया जायसवाल ने विद्यार्थियों को टेंट बनाने, रस्सी की गांठें बांधने, आपदा व दुर्घटना में बचाव के तरीके सिखाए। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने आभार जताया। निरीक्षण व मूल्यांकन टीम में सुनील कुमार, बलबीर सिंह, अखिलेश मिश्रा, रमेश सिंह, विवेकानंद त्रिपाठी थे। उप प्रधानाचार्य शेषनाथ, आशुतोष कुमार, तबारक अली, विनोद कुमार यादव, शैलेश मधुकर, विनोद कुमार विमल, नरसिंह कुमार सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat