Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत में गरीब महिला टूटे छप्पर में रहने को मजबूर:चार बच्चों के...

विक्रमजोत में गरीब महिला टूटे छप्पर में रहने को मजबूर:चार बच्चों के साथ पन्नी तानकर काट रही जिंदगी, प्रधान से भी नहीं मिली मदद

विक्रमजोत में गरीब महिला टूटे छप्पर में रहने को मजबूर:चार बच्चों के साथ पन्नी तानकर काट रही जिंदगी, प्रधान से भी नहीं मिली मदद

बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक की गौरियानैन ग्राम पंचायत में एक गरीब महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वह अपने चार बच्चों के साथ टूटे छप्पर में रहने को मजबूर है। गांव की संगीता, हरीलाल की पत्नी, एक टूटे छप्पर पर पन्नी डालकर रह रही है। बारिश में छत टपकती है और तेज धूप में पन्नी के नीचे गर्मी से परेशानी होती है। संगीता ने बताया कि वह आवास योजना के लिए कई बार ग्राम प्रधान बच्चा राम यादव के पास गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। दिन में वह पड़ोस के राम भारत के घर में बच्चों के साथ समय बिताती है और रात में छप्पर में लौट आती है। ग्रामीणों के अनुसार, संगीता पात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी विक्रमजोत और जिलाधिकारी बस्ती से मांग की है कि संगीता के आवास की जांच कराकर उसे जल्द से जल्द योजना का लाभ दिया जाए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat