Home उत्तर प्रदेश Shri Krishna Janmashtami 2026 | Harraiya Celebrations & Janmashtami News

Shri Krishna Janmashtami 2026 | Harraiya Celebrations & Janmashtami News

0
3

अविनाश ओझा | हरैया, बस्ती7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर्रैया कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही पूरा इलाका “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

जन्माष्टमी के मौके पर हर्रैया के मुख्य बाजारों में आकर्षक मंडप सजाए गए थे। यहां देर रात तक भजन-कीर्तन और सोहर का दौर चलता रहा। झांकियों के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

पर्व का खास आयोजन हर्रैया थाना परिसर में किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इसके बाद थाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें कलाकारों और स्थानीय लोगों ने अपनी प्रस्तुतियों से मनोरंजन किया।

रात करीब 10 बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज गर्जना, बिजली और जोरदार बारिश हुई। इससे श्रद्धालुओं को द्वापर युग में भगवान कृष्ण के जन्म के समय का अहसास हुआ। तेज बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और लोग देर रात तक कान्हा के जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here