Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज तराई थाने में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई:बच्चों ने कृष्ण का...

महाराजगंज तराई थाने में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई:बच्चों ने कृष्ण का वेश धरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; विधायक समेत कई लोग शामिल

0
2


बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विकासखंड में स्थित महाराजगंज तराई थाने में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर को सजाया गया और बच्चों ने श्रीकृष्ण का वेश धारण किया। थाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम और मंदिर की सजावट की खूब तारीफ की। पुलिसकर्मियों ने भी अपने घर से दूर रहते हुए बड़े उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान को भोग लगाया। रात 12 बजे जैसे ही लड्डू गोपाल का जन्म हुआ, सभी कृष्ण भक्त खुशी से झूम उठे। इस दौरान पूरे थाना परिसर में ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से माहौल गूंज उठा। पुलिसकर्मियों ने पूजा के बाद प्रसाद भी बांटा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस मौके पर विधायक कैलाश शुक्ला, प्रवेश मिश्रा, जगदंबा मिश्रा, डॉक्टर हुकुम सिंह, शंकर यादव, दीपक गुप्ता, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, दिनेश यादव, नंद कुमार वर्मा, धनीराम वर्मा और अन्य कई लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here