श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील के पटखौली कलां रिहर पुरवा में पेड़ गिरने से टूटे बिजली के खंभे और तार हटा दिए गए हैं। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद बिजली विभाग ने यह कार्रवाई की। इससे इलाके में 5 दिन से बना हादसे का खतरा टल गया है। करीब पांच दिन पहले यहां एक पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और तार टूट गए थे। टूटे तारों में करंट दौड़ रहा था और आसपास पानी भरा था। इस वजह से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर में खबर छापी गई थी। खबर का असर होते ही बिजली विभाग हरकत में आया और उसने मौके से टूटे हुए खंभे और तारों को हटा दिया। विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने दैनिक भास्कर की खबर का असर होने पर आभार जताया। लोगों का कहना है कि समय रहते एक्शन होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:पटखौली कलां रिहर पुरवा में पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार हटाया