डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने घोषणा की है कि आज 10 बजे फिर सीजेपी के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर की ओर कूच करेंगे।
वहीं, सीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंप दिया है। शिंदे ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा करते हुए रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
जुलाई माह में हुए प्रदर्शन से सबक लेते हुए पुलिस ने शनिवार को राजधानी की ऐसी ‘किलेबंदी’ की कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तो दूर, नई दिल्ली जिले तक भी नहीं पहुंच सके। 35 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के चलते सीजेपी कार्यकर्ता कहीं प्रदर्शन नहीं कर सके।
सबसे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से तो सीजेपी के शीर्ष नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास व आशुतोष रांका को पुलिस ने विमान से ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान चार पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, माणिक सरकार समेत देर शाम तक करीब 4000 लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आई।
सुप्रीम कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद सीजेपी कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं के रुख को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह से ही नई दिल्ली की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सबसे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी और सीजेपी नेता रत्ना सिंह को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया गया।
शनिवार सुबह करीब 9.45 पर जैसे ही सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका मुंबई से विमान द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, पुलिस टीम ने उन्हें रनवे पर ही विमान के अंदर जाकर हिरासत में ले लिया। सभी कार्यकर्ताओं शाम तक छोड़ दिया था लेकिन दीपके, सौरभ और रांका को पुलिस ने नहीं छोड़ा था।
जेन जी का नहीं मिला समर्थन
इन गिरफ्तारियों ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की योजनाओं पर पानी फेर दिया और उनके समर्थकों का मनोबल तोड़ दिया। पुलिस के साथ कुछ झड़पों और मामूली धक्का-मुक्की के बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के लिए एक बड़ी राहत की बात यह रही कि सीजेपी को इस बार जेन जी या अन्य छात्र संगठनों का व्यापक समर्थन नहीं मिला।
मुंबई में भी सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन
मुंबई में अलग-अलग स्थानों से महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, अभिनेता इमरान खान और माकपा कार्यकर्ताओं समेत लगभग 400 लोगों को हिरासत में लिया गया। ये सभी सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में बिना अनुमति के सड़कों पर उतरे थे। अगस्त क्रांति मैदान, हुतात्मा चौक और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन हुए।
हुतात्मा चौक पर प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तुषार गांधी के नेतृत्व वाले संगठन ‘हम भारत के लोग’ से जुड़े लोगों और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग बिना अनुमति अगस्त क्रांति मैदान में जमा हुए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























