राम जनक यादव | शंकरपुर(हर्रैया), बस्ती58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन विक्रमजोत क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही लोगों ने व्रत रखकर पूजा शुरू कर दी है। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर देवी की आराधना की जा रही है।
आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। क्षेत्र में कई जगहों पर बने दुर्गा पूजा पंडालों में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
पंडालों में वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला भक्ति उत्सव शुरू हो गया है।


“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026













