Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों:मां दुर्गा के...

फरेंदा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों:मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी

फरेंदा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों:मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी

शारदीय नवरात्र के पहले दिन फरेंदा क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के प्राचीन बरातगाड़ा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दिखीं। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका, मन्नतें मांगीं और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के पुजारी राममिलन ने बताया कि हर साल नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को आते हैं। यह मंदिर काफी पुराना है और मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat