जागरण संवाददाता, जयपुर। अलवर में शुक्रवार देर रात एक गर्भवती महिला ने डबल डेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 28 वर्षीय अंतिमा के रूप में हुए है। अंतिमा सात माह की गर्भवती थी।
आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमे अपने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार, अंतिमा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को शव सौंप दिया।
ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई ने अरावली विहार पुलिस थाने में तीनों आरोपितों पर अंतिमा को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि शादी के समय दहेज में 31 लाख रुपये नकद, कार और सोने-चांदी के जेवरात देने के बावजूद अंतिमा को प्रताड़ित किया जा रहा था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























