Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नदी में डूबे मासूम का तीसरे दिन नहीं लगा पता:स्थानीय लोगों ने...

नदी में डूबे मासूम का तीसरे दिन नहीं लगा पता:स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया, SDRF टीम रविवार को नहीं पहुंची

नदी में डूबे मासूम का तीसरे दिन नहीं लगा पता:स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया, SDRF टीम रविवार को नहीं पहुंची

बहराइच के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में डूबे 11 साल के शौर्य बाजपेयी का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने रविवार दोपहर करीब 11 बजे उसे ढूंढने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने रविवार को SDRF टीम के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप नगर कोतवाली के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का बेटा शौर्य शुक्रवार को दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब दो बजे वह नदी में उतरा और गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद किशोरों ने परिजनों को खबर दी। शौर्य के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को SDRF टीम ने भी नदी में तलाश की, पर शौर्य नहीं मिला। रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat