बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक के पावड़ गांव की संजू ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। उन्होंने अब तक 14 स्वयं सहायता समूह बनाकर 180 महिलाओं को इनसे जोड़ा है। संजू ने समूह से एक लाख रुपये का लोन लिया और अपनी कॉस्मेटिक की दुकान खोली। अब वह खुद आत्मनिर्भर हैं और गांव की दूसरी महिलाओं को भी दुकान चलाने का हुनर सिखा रही हैं। पहले महिलाएं घर तक ही सीमित थीं, लेकिन संजू के प्रयासों से अब वे हुनर सीखकर कमाई कर रही हैं। कई महिलाओं ने अपने घरों पर ही सिलाई और पार्लर का काम शुरू कर दिया है। संजू बताती हैं कि लोन से उनकी जिंदगी बदल गई। उनका लक्ष्य है कि गांव की कोई भी महिला बेरोजगार न रहे और हर कोई आत्मनिर्भर बने। उनके इस काम की पूरे ब्लॉक में तारीफ हो रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› यूपी:’2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल’, योगी बोले-अब 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान संभाल रहीं महिलाएं – Cm Yogi Stated That Women Are Helm Of More Than 50% Of Startups In Up › बस्ती के अमहट शिव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ शुरू:11हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची › अलीगढ़:तीन गांवों में चार बच्चों सहित पांच को कुत्ते ने नोचा, एक बच्चा गंभीर, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर – Dogs Mauled Children In Three Villages › नए एसपी ने हर्रैया थाने का निरीक्षण किया:कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई सुधारने के लिए दिए सख्त निर्देश“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























