Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गौर के 3 गांवों में एक रात में चोरी:उकरहा, रानीपुर बाबू और...

गौर के 3 गांवों में एक रात में चोरी:उकरहा, रानीपुर बाबू और किशुनपुर गांव में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

गौर के 3 गांवों में एक रात में चोरी:उकरहा, रानीपुर बाबू और किशुनपुर गांव में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

गौर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में एक ही रात में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने उकरहा, रानीपुर बाबू और किशुनपुर गांव में घरों को निशाना बनाया। इन वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहली घटना उकरहा गांव में हुई। यहां देवेंद्र बहादुर सिंह के घर से चोरों ने करीब 7 लाख रुपये के जेवरात और 2 हजार रुपये नकद चुरा लिए। देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे चोर घर में घुसे और उनके जागने से पहले ही फरार हो गए। रानीपुर बाबू गांव में प्रदीप कुमार यादव के घर से चोर 1.5 लाख रुपये के जेवरात और 5 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा, बभनान चौकी के किशुनपुर गांव में भी एक घर में चोरी हुई है। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat