Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खेत में पैर धोते समय वृद्ध को सांप ने डंसा:समय पर एंटी...

खेत में पैर धोते समय वृद्ध को सांप ने डंसा:समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने से बची जान, हालत खतरे से बाहर

खेत में पैर धोते समय वृद्ध को सांप ने डंसा:समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने से बची जान, हालत खतरे से बाहर

महराजगंज के पनियरा विकास खंड के महुअवा शुक्ल गांव में एक 63 वर्षीय वृद्ध को खेत में काम करते समय सांप ने डंस लिया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। गांव निवासी रामसूरत (63) रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने धान के खेत में गए थे। खेत की मेड़ पर पैर धोते समय झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटने के बाद रामसूरत ने घबराने के बजाय तुरंत घर पहुंचकर परिवार को बताया। परिजन उन्हें लेकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पनियरा पहुंचे। पीएचसी पनियरा के डॉक्टर अहसन अंसारी ने बताया कि मरीज को तुरंत एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन दिया गया। समय पर इलाज मिलने से जहर का असर फैलने से पहले ही रुक गया। अब रामसूरत खतरे से बाहर हैं।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat