Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पुलिस जीप से गिरे युवक की मौत का मामला:श्रावस्ती में विधायक ने...

पुलिस जीप से गिरे युवक की मौत का मामला:श्रावस्ती में विधायक ने परिजनों को दी 5.15 लाख रुपये की सहायता

पुलिस जीप से गिरे युवक की मौत का मामला:श्रावस्ती में विधायक ने परिजनों को दी 5.15 लाख रुपये की सहायता

श्रावस्ती के सिसवारा चौराहे पर कुछ दिन पहले पुलिस जीप से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए कमलेश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक मदद दी। विधायक राम फेरन पांडेय ने कमलेश पासवान के चार बच्चों को 1 लाख 3 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख 12 हजार रुपये का डेमो चेक भी परिजनों को सौंपा गया। इस तरह परिवार को कुल 5 लाख 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस दौरान विधायक ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में आर्थिक सहारा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मदद से बच्चों और परिवार को कुछ राहत मिलेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat