Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शारदीय नवरात्रि शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा:उस्का बाजार में पंडालों...

शारदीय नवरात्रि शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा:उस्का बाजार में पंडालों में पहुंचीं दुर्गा प्रतिमाएं, जयकारों से गूंजा इलाका

शारदीय नवरात्रि शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा:उस्का बाजार में पंडालों में पहुंचीं दुर्गा प्रतिमाएं, जयकारों से गूंजा इलाका

सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार में शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही भक्तिमय माहौल बन गया। रविवार सुबह नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। दूसरी ओर, दुर्गा पूजा पंडालों में भी रौनक बढ़ गई है। बीते शाम से ही गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। जयकारों के साथ पंडालों में पहुंचीं प्रतिमाएं डीजे और ढोल-ताशों की थाप के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर पंडालों तक पहुंचे। इस दौरान ‘जय माता दी’ और ‘बोलो सांचे दरबार की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं की टोलियां नाचते-गाते नजर आईं। बाजार में जगह-जगह फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। नौ दिन होंगे धार्मिक आयोजन पंडाल संचालकों के मुताबिक, नवरात्रि के नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और भंडारे आयोजित किए जाएंगे। मां दुर्गा की प्रतिमाओं और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मां शैलपुत्री की पूजा से नवरात्रि की शुरुआत धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। वह वृषभ पर सवार रहती हैं और उनके एक हाथ में त्रिशूल तथा दूसरे में कमल होता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। श्रद्धालु सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उनकी आराधना करते हैं।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat