श्रावस्ती के इकौना विकासखंड के दासियापुर गांव में 9 अक्टूबर को पुष्पा शुक्ला की हत्या हो गई थी। इस मामले में स्थानीय विधायक ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दासियापुर निवासी पवन शुक्ला की पत्नी पुष्पा शुक्ला की संदिग्ध हालात में हत्या की गई थी। इस घटना से इलाके में दुख फैल गया था। विधायक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से मन दुखी है। विधायक ने मौके पर मौजूद एसडीएम इकौना, एसएचओ मॉडर्न थाना श्रावस्ती और सीओ भारत पासवान सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बात की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा, ताकि परिवार को जल्द न्याय मिल सके। इस दौरान ग्राम प्रधान शशि शुक्ला, श्रावस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज दुबे और मंडल महामंत्री पुष्कर तिवारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चेतिया बाजार आरोग्य मेले में 20 मरीजों का मुफ्त इलाज:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई बीमारियों की जांच हुई › महराजगंज में फार्मेसी एसोसिएशन की बैठक:9 नए इकाई अध्यक्ष घोषित; नए नियमों का विरोध, कल सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन › जर्जर सड़कों से परेशान युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी:हरखापुर से सुजौली और कारीकोट मार्ग पर पुलिया-सड़क बनाने की मांग, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी › कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों का संदेश:श्रावस्ती में हर परिस्थिति में सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















