श्रावस्ती के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुर रानी, भिनगा में छात्राओं के लिए एक कार्यक्रम हुआ। इसमें उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तीकरण के महत्व पर जानकारी दी गई। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान व समानता की सोच रखने को कहा गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम का मकसद छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉली द्विवेदी, शशि किरण सिंह, ज्योति मौर्य, शेफाली शुक्ला, अर्चना तिवारी, वार्डन कैसर जहां, शिक्षा देवी, राधा देवी, ज्योति श्रीवास्तव और भावना पांडेय समेत कई शिक्षिकाएं व सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चेतिया बाजार आरोग्य मेले में 20 मरीजों का मुफ्त इलाज:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई बीमारियों की जांच हुई › महराजगंज में फार्मेसी एसोसिएशन की बैठक:9 नए इकाई अध्यक्ष घोषित; नए नियमों का विरोध, कल सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन › जर्जर सड़कों से परेशान युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी:हरखापुर से सुजौली और कारीकोट मार्ग पर पुलिया-सड़क बनाने की मांग, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी › Navratri 2026 | Hussainabad Market Festive Vibes & Grand Pandals“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















