Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर-इकौना मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़:बारिश में गिरा था, अब तक...

पयागपुर-इकौना मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़:बारिश में गिरा था, अब तक नहीं हटा; राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

पयागपुर-इकौना मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़:बारिश में गिरा था, अब तक नहीं हटा; राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

पयागपुर-इकौना मार्ग पर बारिश के दौरान गिरा एक पीपल का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यह पेड़ सड़क के बीच में पड़ा है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। गाड़ी चालकों को इससे काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से पेड़ सड़क पर पड़ा है, लेकिन अभी तक इसे हटाया नहीं गया है। इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारी कैलाश नाथ शुक्ला से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और पेड़ को जल्द ही हटवाकर सड़क किनारे कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat