Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज के पनियरा में 51 कन्याओं संग निकली कलश यात्रा:नौ दिवसीय महायज्ञ...

महाराजगंज के पनियरा में 51 कन्याओं संग निकली कलश यात्रा:नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, रोहिन नदी से जल भरकर 19 अक्टूबर को भंडारा

महाराजगंज के पनियरा में 51 कन्याओं संग निकली कलश यात्रा:नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, रोहिन नदी से जल भरकर 19 अक्टूबर को भंडारा

पनियरा विकास खंड के बभनौली बुजुर्ग गांव में श्री श्री वैष्णो माता धाम पर रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली, कई श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में पीले कपड़े पहने 51 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर हिस्सा लिया। यह यात्रा बभनौली से पनियरा मुख्य मार्ग और मुजुरी बाजार होते हुए भौंराबरी पुल के पास रोहिन नदी तट पर पहुंची। यहां आचार्यों ने पूजा कराई और कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलश स्थापना के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि रोज रामकथा, प्रवचन और हवन-पूजन होंगे। पूर्णाहुति और भंडारा 19 अक्टूबर को होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद लेंगे। कानून व्यवस्था के लिए पनियरा पुलिस तैनात रही। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल कलश यात्रा मार्ग पर मौजूद था, जिससे यात्रा शांति से पूरी हुई। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat