कैसरगंज (बहराइच)। सर्वप्रिय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्व. अमोल सिंह सेंगर की सातवीं पुण्यतिथि पर कैसरगंज त्रिभुवन दत्त पुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया। कानपुर देहात के रूरा निवासी अमोल सिंह सेंगर समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव रहे। उन्होंने मजदूरों और गरीबों की आवाज बुलंद करने के साथ क्षत्रिय समाज को संगठित करने तथा सर्वसमाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया। कैसरगंज और लखनऊ से गहरा जुड़ाव रखने वाले सेंगर अपने मिलनसार स्वभाव और सबको साथ लेकर चलने की सोच के लिए जाने जाते थे। राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने कहा कि अमोल सिंह सेंगर उनके छोटे भाई के समान थे। उनका असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके विचारों और समाजसेवा के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में विजय कुमार सिंह बिन्नू, अमरपाल सिंह, जयनू ठाकुर, चौधरी पंकज वर्मा, कृपा राम गौतम, भवानी ठाकुर और बड़कऊ पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नानपारा नव दुर्गा समिति ने उपजिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र:पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों की मरम्मत सहित 13 मांगों पर कार्रवाई की अपील › श्रावस्ती के बसभड़िया पुरैना में नवरात्र की तैयारियां:पूरे गांव को आकर्षक लाइटों से सजाया गया, बिजली की समस्या बरकरार › Shardiya Navratri 2026 | Maa Durga Pandals & Pratima Sthapna Updates › मुहचोरवा घाट पर निकली भव्य कलश यात्रा:शारदीय नवरात्रि पर कई गांवों के श्रद्धालु हुए शामिल, भक्तिमय माहौल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















