श्रावस्ती के भरोसेपुरवा गांव में परिवार के सीताद्वार मेला देखने जाने के दौरान घर से पिंजरे समेत तोता चोरी हो गया। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। तोते के मालिक मंगल ने बताया कि उन्होंने करीब चार साल से तोते का जोड़ा पाला था। वे दोनों तोतों को अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे। मंगल के मुताबिक, रोज सुबह काम पर जाने से पहले तोता अपनी आवाज से उन्हें जगा देता था। चार साल में उनका तोते से लगाव हो गया था। परिवार ने लोगों से अपील की है कि तोता कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो मंगल को सूचना दें।
BREAKING
NEWS

















