गुरु नानक जयंती पर महराजगंज के लक्ष्मीपुर बाजार में झांकी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
.
झांकी का बाजार के अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान गुरु नानक देव के सत्य, सेवा, समानता और मानवता के संदेश याद किए गए।
झांकी में हरजीत सिंह, आत्मजीत सिंह, सचिन्द्र पाल सिंह, संदीप सिंह, मोनू सिंह, हरजीत कौर, जसबीर कौर और शीला कौर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में लोगों ने गुरु नानक देव के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के जरिए प्रेम, सद्भाव, सेवा और एकता का संदेश दिया गया।
BREAKING
NEWS

















