Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कार्तिक पूर्णिमा पर काशीपुर घाट पर श्रद्धालु जुटे:सरयू नदी में स्नान-दान किया;...

कार्तिक पूर्णिमा पर काशीपुर घाट पर श्रद्धालु जुटे:सरयू नदी में स्नान-दान किया; मेले में मिठाइयों, श्रृंगार के सामान और खिलौनों की दुकानें लगीं

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह सरयू नदी के काशीपुर घाट पर श्रद्धालु जुटे। लोगों ने नदी में स्नान और दान किया। घाट पर पारंपरिक मेला भी लगा। आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों से लोग घाट पहुंचे। सरवरपुर, पाही माफी, घिरौली बाबू, बटौली, बैदोला और बैदौलिया मिश्र के श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। काशीपुर घाट पर दशकों से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगता है। इस बार मेले में महिलाओं के श्रृंगार के सामान, मिठाइयों और बच्चों के खिलौनों की दुकानें लगीं। खरीदारी के लिए भी लोग पहुंचे।