सिद्धार्थनगर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की पहले चरण की जांच (FLC) चल रही है। गुरुवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जिला निर्वाचन कार्यालय में इसका निरीक्षण किया। जांच में मशीनों की कार्यक्षमता परखी जा रही है। इनमें डमी चुनाव चिह्न अपलोड कर क्रियाशीलता जांची जा रही है। जांच पूरी होने पर विवरण ईएमएस पोर्टल पर दर्ज होगा।
EVM की यह जांच CCTV कैमरों की निगरानी में हो रही है। डीएम ने बताया कि CCTV निगरानी की जानकारी और आईपी एड्रेस मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी दिया गया है, ताकि प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। खराब मशीनों को कड़ी सुरक्षा में निर्माता कंपनी के पास भेजा जाएगा, जैसा आयोग के नियमों में तय है। निरीक्षण के दौरान नौगढ़ के अपर उपजिलाधिकारी, सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसका मकसद चुनाव के लिए EVM तैयार कर उनकी क्षमता सुनिश्चित करना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को करियर गाइडेंस:मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी की दी जानकारी › Shyamdeurwa Durga Puja 2026 | Titanic Pandal Attraction & Decoration › पिरैला गरीब के बैदौली में हैंडपंप खराब, नाली जाम:ग्रामीण परेशान, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं किया मरम्मत › बहराइच के जरूली में नवरात्र पर भक्तिमय माहौल:दौलतपुर, मोतीपुर, बलहा और मिहींपुरवा में श्रद्धालु मां दुर्गा और शिव की आराधना में लीन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026










