श्रावस्ती, 14 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 12 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
और पढ़ें
›
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक*
›
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत बोनाफाइड मतदाताओं हेतु मतदान दिवस 23 अक्टूबर को रहेगा अवकाश*
›
पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में 01 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी व 02 आरक्षियों को किया निलंबित*
›
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना कुशलक्षेम, कम्बल वितरित कर दिया संवेदनशीलता एवं सेवा का संदेश*
संबंधित खबरें















