![]()
बलरामपुर के उतरौला में आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्त्रियों ने बताया कि वे कई सालों से जनसेवा, टीकाकरण और बच्चों की देखभाल जैसे काम कर रही हैं। उन्हें न सही मानदेय मिल रहा है और न ही नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा है, पर आशाओं का नहीं। इससे उनके काम में भी परेशानी आ रही है। संगठन ने मांग की है कि उनकी मानदेय बढ़ोतरी की मांग को सरकार तक पहुंचाया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमारी, सुमन यादव, प्रीति, कैफिया परवीन, चंद्रकांता पाठक, कुसमा देवी, सुशीला और मंजू देवी समेत कई आशा कार्यकर्त्री मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › मौसम बदलने से बच्चों में एलर्जी-अस्थमा के मरीज बढ़े:जिला अस्पताल अलर्ट पर, दशहरा के लिए 8 बेड आरक्षित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















