Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म का आरोपी घायल: श्रावस्ती में मुठभेड़ के बाद...

पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म का आरोपी घायल: श्रावस्ती में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक मिली – Shravasti Encounter

पुलिस पर फायरिंग के बाद दुष्कर्म का आरोपी घायल।

श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल मिली।

.

पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 को गिलौला थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 लगाई गई थीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गिलौला पुलिस और SOG टीम प्रयास कर रही थीं।

27 नवंबर की रात गश्त और संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सिसवारा-गिलौला बाइपास तिराहे के पास बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, वह भागने लगा और टीम पर तमंचे से फायरिंग की।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, वहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस और चेंबर में फंसा 1 जिंदा कारतूस जब्त किया। साथ ही भिनगा कोतवाली में दर्ज केस नंबर 570/2026, धारा 303(2) बीएनएस से जुड़ी चोरी की TVS Phoenix मोटरसाइकिल भी मिली। बाइक का नंबर UP46C2591 है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद अली पुत्र हबीब अली, निवासी ग्राम सिसवा, थाना भिनगा, जिला श्रावस्ती के रूप में हुई है। गिलौला पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।