Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सिसवा सड़क हादसे में पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज: महिला अस्पताल के...

सिसवा सड़क हादसे में पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज: महिला अस्पताल के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किशोर की हुई थी मौत, दो हुए थे गंभीर घायल – Siswa Road Accident

0
1

सिसवा नगरपालिका में महिला अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में तीनों बाइक सवारों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने तहरीर के आधार प

.

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार पोस्ट अंतर्गत सेखुई निवासी सुरेंद्र का पुत्र हिमांशु अपने मौसी के लड़के सागर और प्रदीप के साथ 11 नवंबर को बाइक से सबया से सिसवा कपड़ा खरीदने जा रहा था। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। अभी वे महिला अस्पताल सिसवा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों किशोर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार जारी है।

हिमांशु की मौत से पिता सुरेंद्र और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन सदमे में होने के कारण धार्मिक क्रियाकर्म संपन्न होने के बाद पुलिस को लिखित तहरीर देने पहुंचे। कोठीभार पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106(1), 125(ए), 125(बी) और 281 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किशोर की मृत्यु और दो लोगों के घायल होने के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।