वाल्टरगंज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम 4 बजे अज्ञात दोपहिया वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
.
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में हुई टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान ग्राम मुरादपुर निवासी कल्लू पुत्र सूर्यनाथ और लाला पुत्र दीनानाथ के रूप में हुई है।
मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
BREAKING
NEWS

















