Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया:मिशन शक्ति फेज-6...

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया:मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस टीम ने दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

0
4
विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया:मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस टीम ने दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली की टीम ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लिटिल फ्लावर एकेडमी और कार्मेल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करना बताया। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण की जानकारी दी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत करियर गाइडेंस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा के प्रावधानों की जानकारी दी। आपातकालीन स्थितियों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 नंबर बताए गए। थाना कोतवाली की टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला आरक्षी चंदा यादव, पूजा मिश्रा और दीक्षा सिंह शामिल रहीं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat