श्रावस्ती जिले के ग्राम पंचायत महादेवा स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में शिया समुदाय ने नौचंदी जुमेरात पर विशेष मजलिस और मुनाजात का आयोजन किया। इस दौरान समुदाय के लोग एकत्र हुए। लोगों ने मौला हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की शान में मुनाजात पढ़ी और देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, नए महीने की पहली जुमेरात (गुरुवार) को ‘नौचंदी जुमेरात’ कहा जाता है। इस रात को इबादत, दुआओं और नेक कामों के लिए बहुत खास माना जाता है। लोग अपनी परेशानियों से निजात और मन्नतों की क़बूलियत के लिए विशेष इबादत करते हैं। मजलिस के बाद इमामबाड़े में नियाज़ का प्रबंध किया गया, जहां उपस्थित लोगों के बीच फल, मिठाइयां और तबर्रुक बांटा गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच में BC सखी और महिला उत्थान समिति का प्रदर्शन:छह माह के मानदेय और खराब डिवाइस का उठाया मुद्दा › श्रावस्ती में महिला की हत्या का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार:नहर किनारे मिला था शव, पुलिस ने ई-रिक्शा और बैंक पासबुक समेत तीन दस्तावेज बरामद किए › भगवतीगंज में संस्कृत विद्यालय में नए क्लासरूम का शिलान्यास:सदर विधायक ने किया भूमि पूजन, प्रोजेक्ट अलंकार से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं › Navratri Shopping in Shohratgarh | Devotees Crowd Market for Puja Items“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















