सिद्धार्थनगर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की पहले चरण की जांच (FLC) चल रही है। गुरुवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जिला निर्वाचन कार्यालय में इसका निरीक्षण किया। जांच में मशीनों की कार्यक्षमता परखी जा रही है। इनमें डमी चुनाव चिह्न अपलोड कर क्रियाशीलता जांची जा रही है। जांच पूरी होने पर विवरण ईएमएस पोर्टल पर दर्ज होगा।
EVM की यह जांच CCTV कैमरों की निगरानी में हो रही है। डीएम ने बताया कि CCTV निगरानी की जानकारी और आईपी एड्रेस मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी दिया गया है, ताकि प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। खराब मशीनों को कड़ी सुरक्षा में निर्माता कंपनी के पास भेजा जाएगा, जैसा आयोग के नियमों में तय है। निरीक्षण के दौरान नौगढ़ के अपर उपजिलाधिकारी, सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसका मकसद चुनाव के लिए EVM तैयार कर उनकी क्षमता सुनिश्चित करना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› एक फर्म को करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल:बिना टेंडर खरीदारी और 12 हजार की मशीन के लिए 50 हजार देने का आरोप › छात्रों को साइबर सुरक्षा और करियर गाइडेंस के प्रति जागरूक:महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बरगदवा के इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, रक्षित टंडन ने ऑनलाइन जानकारी दी। › अनुराग पांडेय और रवि कुमार का यूपी पुलिस में चयन:बटौली और रेडवल के युवाओं ने हासिल की सफलता, परिवार और गांव में जश्न › मिहींपुरवा के परवानी बाजार में नालियों की सफाई:दैनिक भास्कर की खबर के बाद हुई कार्रवाई, दुकानदारों को मिली राहत“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























