बलरामपुर के सीमावर्ती गांव जरवा में 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत हुए इस शिविर में 20 पशुपालकों के कुल 160 पशुओं का इलाज किया गया। यह शिविर उच्च मुख्यालय के निर्देश पर ई-समवाय, कोइलाबास द्वारा कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. ललित देओरी और 9वीं वाहिनी, बलरामपुर की सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. महिमा शिवहरे ने पशुओं की जांच की। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… पशुपालकों को मुफ्त दवाएं दी गईं और पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सलाह भी मिली। उन्हें मौसम बदलने से होने वाली बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया। इस पहल का मकसद सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें अच्छी चिकित्सा सुविधा देना है। ग्राम प्रधान शकीला खातून समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने इस काम की तारीफ की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















